फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लापता युवक का पुलिस बीते 5 दिन बाद भी सुराग नही लगा पायी| पुलिस गंगा में युवक की तलाश करती रही| लेकिन कोई सुराग नही लगा| लिहाजा परिजनों में आक्रोश है| 
जनपद हरदोई के पाली कुआंडांडी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी| तहरीर में कहा कि थाना राजेपुर राठौरी में 35 बीघा गेंहू की फसल की थी| जिसको काटने के लिए सुनील अपने पुत्र दीपक कुमार के साथ आया था| गेंहू को बोरे में भरकर ट्रेक्टर पर लदा और खड़ा कर दिया| मौसम खराब होने के चलते दीपक अपनी बुआ के घर तिरपाल लेनें चला गया| उधर से दीपक को बुआ का लड़का श्यामवीर दीपक की भरखा तिराहे पा खड़ी ट्रेक्टर ट्राली पर छोड़कर चला गया| जिसके बाद से दीपक लापता है| 
मामले में पुलिस ने लापता दीपक कुमार के बुआ के पुत्र श्यामवीर को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल की| लापता दीपक के परिजनों के अनुसार श्याम वीर नें पुलिस को बताया कि उसने दीपक की हत्या करके गंगा में डाल दिया है| गुरुवार को भी प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सोलंकी, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम ने गंगा किनारे पंहुचकर नाव व आठ गोताखोरो की मदद से दीपक की गंगा में तलाश करायी, लेकिन उसका कोई पता नही चला| गंगा में लगभग 10 किलोमीटर तक तलाश की गयी लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली| सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि जल्द खुलासा किया जायेगा| पुलिस की कई टीमें गठित हैं| जल्द खुलासा किया जायेगा| 
लापता की गंगा में असफल तलाश, पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ



