रविवार बाजार पर भी चढ़ा होली का रंग, जमकर खरीददारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार को होगा। उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाएगी। लोग त्योहार की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। होली का असर रविवार बाजार पार दिखा| बाजार गुलजार नजर आया| हर तरफ पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक बाजार में भीड़ भाड़ बनी रही। कोई खान पान की वस्तुएं खरीद था, तो बच्चे रंग व पिचकारियां खरीदते दिखाई दिए।
होली का त्योहार लोग बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। कई तरह के पकवान तो बनते ही हैं, लोग रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं। वैसे भी इस त्योहार के नजदीक आते ही लोग कई दिनों पहले से तैयारी करने लगते हैं। इस बार भी लोगों में होली के पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। किराना, मिठाई, रंग, पिचकारी, खोवा सहित सभी दुकानों में लोग खरीदारी कर रहे थे। बच्चे अपने पसंद की पिचकारियां खरीद रहे थे। सबसे अधिक भीड़ मिठाई व रंग गुलाल की दुकानों में थी। समय से हर पकवान तैयार हो जाए इसके लिए महिलाएं घर गृहस्थी का सामान खरीद रही थीं। कई लोग बच्चों को नए कपड़े दिला रहे थे। कुल मिलाकर बाजार की रौनक अलग ही नजर आई। रविवार बाजार में कपड़ो और जूता-चप्पलों की सर्वाधिक खरीददारी हुई|
खोवा की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़
बाजार में खोवा की दुकानों पर अधिक भीड़ भाड़ नजर आई। कोई ज्यादा तो किसी ने कम मात्रा में करीदा लेकिन खरीदारी सभी ने की। हालत यह थी कि लोगों को देर तक इंतजार करना पड रहा था। दुकानदारों के हाथ खाली नहीं थे।