फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोपी दो सगे भाईयों को पुलिस नें रविवार को गिरफ्तार कर लिया| उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया| 
थाना क्षेत्र के ग्राम चपरा निवासी राम शंकर को 15 जनवरी को शाम 7:30 बजे गाँव के ही मुनेश्वर दयाल,साहबलाल,सालिकराम पुत्र रामदास व सुनील पुत्र अमर सिंह रामसेवक पुत्र राजाराम रामगोपाल पुत्र वीरसहाय व ग्राम मढ़ान नीरज पुत्र राजू ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया| उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| मामले में घटना के दौरान धीरज पुत्र बृजेश ने मुकदमा दर्ज कराया| पुलिस ने रविवार को मारपीट का मुकदमा हत्या में तरमीम कर आरोपी साहब लाल,सालिग्राम को गिरफ्तार कर लिया | थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी| 





