माधौपुर ‘नर्मदेश्वर शिवालय’ में महापूजा, उमड़ी आस्था

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महाशिवरात्रि के अवसर पर कब्जा मुक्त कराये गये माधौपुर नर्मदेश्वर शिवालय में महापूजा और रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ | श्रद्धालुओं नें पूजा अर्चना के साथ ही भक्ति गीत गाये| इसके साथ ही महिलाओं नें ढोलक की थाप पर लोक गीत के माध्यम से भक्ति और आस्था की समां बाँधी|

शहर के टोकाघाट माधौपुर स्थित नर्मदेश्वर शिवालय में पंहुचे दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में हिन्दू महासभा और अन्य संगठनों, विभिन्य समाज के लोगों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया| विधि-विधान से शिव जी पर भगवान शिव की तस्वीर या फिर शिवलिंग, बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी के पत्ते,फूलों की माला, मदार के फूल, बेर, मौसमी फल, गाय का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल,रक्षासूत्र, जनेऊ, वस्त्र, सफेद चंदन, अक्षत्, अभ्रक, केसर, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, कपूर, धूप, दीप आदि से पूजन किया गया| सभी नें जलाभिषेक भी किया| श्रद्धालुओं नें भी शिव चालीसा, शिव जी आरती की| आचार्य सर्वेश शुक्ला नें भक्ति संगीत को ढोलक पर गाकर समां बांधा| महिलाओं की भी संख्या अधिक थी| ईश्वरदास महाराज ने कहा कि शहर के कब्जा किये गये मन्दिरों को कब्जा मुक्त करानें का अभियान चलाया जा रहा है| मंदिर जब कब्जा मुक्त होंगे तो गांवों से लेकर शहर तक विकास भी नजर आयेगा| उन्होंने कहा कि माधौपुर के शिव मन्दिर को कब्जा मुक्त कराया गया| मन्दिर जब से कब्जा मुक्त हुआ तो गाँव में लोगों का आवगमन शुरू हुआ| जिससे अब गाँव को विकास के भी पंख लगेंगे| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्र, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल, अमन दुबे, दिलीप भारद्वाज, राजू यादव आदि रहे|