भट्टा मालिक से 10 लाख हड़पने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित दो फंसे

फर्रुखाबाद: (जेएनआई ब्यूरो) ईंट भट्टे के लिए प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़प लेनें के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पड़ोसी जनपद हरदोई मंझीला देवरीपुरवा निवासी सुरेश चंद्र पासी ने एसपी को शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के काली तलैया नेकपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया व थाना पाली क्षेत्र के ग्राम कछेलिया निवासी रवि राजपूत के खिलाफ 10 लाख की धोखाधड़ी करनें का मामला दर्ज कराया ह| सुरेश पासी ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि वह मेसर्स शिव ब्रिक फील्ड के नाम से अपना भट्टा लगानें के लिए तैयारी कर रहे थे | जिसके लिए उन्नाव कार्यालय से प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी | सुरेश पासी आरोपी रवि को पूर्व से जानते थे| रवि नें कहा कि उसका परिचय वीरेंद्र कठेरिया से है वह प्रमाण पत्र बनवा देंगे, लेकिन 10 लाख का खर्च आयेगा | 24 नवंबर 2022 को सुरेश पासी, रवि राजपूत, भट्टा के पार्टनर खालिद अय्यूब , फरीद वीरेद्र कठेरिया के घर आये और 10 लाख की रकम वीरेद्र कठेरिया को दे दी|जिसका वीडियो भी उनके पास है| 15 दिन में अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाने का वायदा किया था| जब प्रमाण पत्र नही बना तो वीरेद्र से रूपये वापस मांगे तो वीरेद्र नें कहा की वह भाजपा का नेता है एफआईआर दर्ज करा देगा| 16 मार्च 2023 को जब पीड़ित सुरेश पासी रवि के साथ वीरेन्द्र कठेरिया के घर आया उसने कहा कि वह अनुसूचित जाति का है और उसके ऊपर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा देगा| भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया का कहना है कि उन्होंने किसी से रूपये नही लिए हैं| आरोप गलत है| प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ सत्यप्रकाश नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|