फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भगवान परशुराम की शोभायात्रा को भव्य बनानें को लेकर राष्ट्रीय ब्रह्म मंच ने बैठक कर रणनीति बनायी|
राष्ट्रीय ब्रह्म मंच के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में शहर के कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा भगवान परशुराम की 30 अप्रैल को शोभायात्रा के चलते विशाल बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें जनपद के कोने-कोने से आये हुए समाज के लोगों नें प्रतिभाग किया। खरभरु देखि बिकल पुर नारीं। सब मिलि देहिं महीपन्ह गारीं॥ तेहिं अवसर सुनि सिवधनु भंगा। आयउ भृगुकुल कमल पतंगा॥ चौपाई पर चर्चा हुई| बैठक में बताया गया कि भगवान परशुराम ने एकता का सूत्र संसार को दिया है। सभी जाति और समाजों में समरसता का संदेश दिया है।भारतीय वाङमय में सबसे दीर्घ जीवी चरित्र परशुराम जी का है। सतयुग के समापन से कलयुग के प्रारंभ तक उनका उल्लेख मिलता है। भगवान परशुराम जी के जन्म समय को सतयुग और त्रेता का संधिकाल माना जाता है। बैठक में शिवेन्द्र वाजपेयी को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया| जिलाध्यक्ष अमन दुबे,अनुपम पाण्डेय, मनीश गौड़, अनुपम मिश्रा, श्री प्रकाश शुक्ला, दिलीप मिश्रा , आदेश मिश्रा , अम्बरीश अग्निहोत्री , ब्रजेश मिश्रा , प्रभाकर पाण्डेय , गुडडू शर्मा , अमन अवस्थी , संतोष दीक्षित, सचिन दुवे,अवनीश त्रिपाठी, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, आदित्य दीक्षित आदि रहे|
भगवान परशुराम नें संसार को दिया एकता का सूत्र



