फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीते लगभग 5 दिन पूर्व लापता हुए बालक का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई थी, रविवार को उसका शव आलू खेत में पड़ा मिला, उसकी हत्या कर शव को फेंका गया मृतक बालक का कोट घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर दूसरे खेत में पाया गया, मौके और पहुंची पुलिस अब पड़ताल में जुटी है |
थाना जहानगंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने अपने पुत्र 10 वर्षीय आशुतोष की गुमशुदगी की तहरीर थाना जहानगंज में दी। पुलिस नें मुकदमा शुरू की| परिजनों के अनुसार बीते बुधवार 10 दिसम्बर शाम लगभग 5:30 बजे आशुतोष घर से बिना बताए बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसकी कोई खबर न मिलने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर खेतों, रास्तों, नजदीकी गांवों और संभावित स्थानों पर खोज की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। बीते दिन सीसी टीवी भीं पुलिस नें खंगाने और कन्नौज की डॉग स्क्वाड से भीं कोई सुराग नहीं लगा था| रविवार कों थाना जहान गंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी रामस्वार्थ के खेत में गांव के कोटेदार पवन राजपूत पानी लगाने गये तो एक बालक का कोट पड़ा देखा, जिस पर पवन नें लापता बालक आशुतोष के चाचा आदेश कों सूचना दी, सूचना पर लापता आशुतोष के परिजन पंहुचे और कोट की पहचान आशुतोष के कोट के रूप में की, जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी, खोजबीन में आशुतोष का शव भरता पुर झंसी मार्ग पर रंजीत शाक्य के आलू के खेत में पड़ा मिला| मृतक की माँ पूनम का रो- रों कर बुरा हाल हो गया, मृतक एक बहन व तीन भाईयों में तीसरे नम्बर का था| मृतक की हत्या कर शव फेंका गया| थाना प्रभारी राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये | पुलिस नें जाँच शुरू की| घटना से लोगों में आक्रोश है|



