बंद आर ओ प्लांट के लिए होगा आमरण अनशन

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन ने बुधवार को बैठक कर रणनीति बनायी। भोलेपुर स्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता के आवास पर नगर में लगे आर ओ प्लांट चालू न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

बैठक में अवनीश कुमार, सुमित सक्सेना आदि को पदाधिकारी बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता की सुविधा के लिए बंद पड़े पानी के आर ओ प्लांट ठीक न होने के विरोध में संगठन के पदाधिकारी दो मई से आमरण अनशन पर बैठेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि पूर्व में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया था लेकिन अभी तक आर ओ प्लांट चालू नहीं हुए।