फर्रुखाबाद से लापता किशोर राजस्थान में लेडीज कपड़ों में मिला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर ले लापता हुआ कथित किशोर राजस्थान में महिलाओं के कपड़ो में मिला| पुलिस उसे लेकर थाना कादरी गेट लेकर आयी| पुलिस उससे पूंछतांछ कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक दुकान पर कार्य करने वाला कथित किशोर अचानक लापता हो गया| थाना कादरी गेट में परिजनों नें मुकदमा दर्ज कराया| पुलिस नें सर्विलांस की सहायता लापता कथित किशोर का सुराग लगाया| पुलिस को लापता किशोर अपने दोस्त के साथ महिलाओं के कपड़ों में मिला| वह चूड़ी के साथ ही सूट पहने था| इसके साथ और भी महिलाओं के जेबरात पहन रखे थे| पुलिस किशोर और उसके साथी को लेक्रर वापस आ गयी| महिलाओं के कपड़े पहने कथित किशोर का पुलिस नें मेडिकल के लिए लोहिया में भेजा| लोहिया में इमरजेंसी डियूटी पर तैनात ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें कथित किशोर के लिंग को लेकर शंक होनें पर सीएमएस लोहिया को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करानें की सिफारिश की|
प्रभारी सीएमएस डा. प्रभात नें जेएनआई को बताया कि मेडिकल बोर्ड में एक ईएमओ, एक महिला चिकित्सक, एक सर्जन को रखा जायेगा| जिसके बाद मेडिकल होगा| जो लिंग जाँच करेगी|