यातायात नियमों के लिए किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के तहत जनपद फतेहगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता व सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर दोपहिया व चारपहिया चालकों, ई-रिक्शा, ऑटो, बस व ट्रक चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण ओवरस्पीडिंग, लापरवाही और नशे में वाहन चलाना है।
अभियान के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, रेड लाइट जंप व गलत दिशा में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक रजनेश कुमार आदि रहे |