फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रापर्टी डीलर की कार में हमलावरों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
थाना जहानगंज के ग्रामरूनी निवासी सूरज ठाकुर प्रापर्टी डीलर है| वह अपनी कार से बेबर रोड ग्राम धन्सुआ के निकट शराब ठेके पर पंहुचे व अपनी कार से उतर कर आगे खड़ी अपने साथी की कार में बैठ गये| उसी दौरान आठ-दस हमलावर आये और सूरज की खड़ी कार पर ताबड़तोड़ लगभग आधा दर्जन फायर किये| जिसमे तीन गोली कार में लगी| एक गोली कर के शीशे में लगी| जिससे कार की खिड़की का शीशा टूट गया| गोली चले से भगदड़ मच गयी| हमलावर असलाह लहराते हुए फरार हो गये| सूचना मिलने पर कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह, सेट्रल जेल चौकी प्रभारी किरन पाल नागर आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की| पुलिस को मौके से तीन खोखे भी बरामद हुए है| कोतवाल रणविजय सिंह नें बताया कि गोली चलायी गयी है| जाँच की जा रही है| खोखे मिलने की उन्हें कोई जानकारी नही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 



प्रापर्टी डीलर की कार में ताबड़तोड़ फायरिंग



