फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधान व उसके भाई पर युवक ने रंगदारी मांगने व जान से मारनें की धमकी देनें का आरोप लगाया है| पीड़ित नें पहले कोतवाली में व कार्यवाही ना होनें पर एसपी को शिकायत की है|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम रम्पुरा निवासी गौरव यादव पुत्र शिव स्वरूप नें गुरुवार को एसपी कार्यालय पंहुच कर एसपी से शिकायत की| जिसमे कहा कि उनके गाँव का हिस्ट्रीशीटर दिगंबर यादव उर्फ सनी व विश्म्भ्रर यादव उर्फ हनी पुत्र विजेंद्र सिंह पिछले कई माह से रंगदारी के रूप में 20 हहजार रूपये मांग रहे हैं| जब देनें से मना किया तो दोनों भाईयों नें जान से मारनें की धमकी दी| बीते 21 जनवरी 2025 को गौरव को नेकपुर पूजा बैट्री की दुकान के निकट सनी व हनी के साथ 5-6 अज्ञात लोगों नें घेर लिया, उन्होंने कहा कि यदि 20 हजार रूपये महीनें नही दोगो तो जीनें नही देंगे, गाँव में भी रहनें नही देंगे| उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज किया| आरोपियों पर तमंचा तानने का भी आरोप है| गौरव नें बताया कि कोतवाली फतेहगढ़ को बीते दिन तहरीर दी थी, लेकिन जब कार्यवाही नही हुई तो गुरुवार को एसपी को शिकायत की है| हनी रम्पुरा का प्रधान है| कोतवाल सत्यप्रकाश नें बताया कि मामले की जाँच की जायेगी| जाँच के बाद कार्यवाही होगी| 


प्रधान व उसके भाई पर रंगदारी व धमकी देनें का आरोप



