पूर्व सैनिक से 40 हजार लूटे

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)|| थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर तिहैया निवासी पूर्व सैनिक नरेश चन्द्र पाल से दो वाइक सवार लुटेरे रूपयों से भरा थैला लूट कर ले गये। कोतवाली के निकट ही लुटेरों ने इस दुस्साहसिक कार्य को अंजाम दिया| सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पूर्व सैनिक नरेश चन्द्र पुत्र सोनेलाल ने बताया कि वह अपने घरेलू कार्य से नगर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 40 हजार रूपया निकाल कर लाया था। इन रूपयों को नरेश ने एक बैग में रख लिया था। बैंक से नरेश कोतवाली के निकट एक कचौड़ी विक्रेता के यहां कचौड़ियां खाने लगा। वह जैसे ही पानी पीने के लिए उठा। तभी दो वाइक सवार युवकों ने अपनी बाइक रोकी और एक युवक ने वाइक से उतरकर नरेश का रूपयों से भरा झोला उठा लिया और स्टार्ट बाइक पर बैठकर फुर्र हो गये।

नरेश यह नजारा देखकर हक्कावक्का रह गया। उसकी चीखपुकार सुनकर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गयी। लूट की घटना की सूचना देने के लिए लुटा पिटा नरेश कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया|