पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के पुत्रों की गिरफ्तारी पर रोंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: बीते निकाय चुनाव के दौरान पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के पुत्रों पर दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोंक लगा दी है|

विदित है की बीते 26 नवम्बर को निकाय चुनाव का मतदान हुआ था| जिसमे वर्तमान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के चचेरे भाई भाजयुमो नेता प्रांशु दत्त व पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के पुत्रों अविनाश व अभिषेक के बीच फायरिंग हो गयी थी| जिसमे पुलिस ने प्रांशु की तहरीर पर विजय सिंह के पुत्र अविनाश व अभिषेक व उसके 5-6 अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था| फायरिंग में प्रांशु का कर्मचारी सचिन मिश्रा जख्मी भी हुआ था| पुलिस पूर्व विधायक के पुत्रों की तलाश कर रही थी| वही दमयंती सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था|

पूर्व सपा के सदर विधायक विजय के भतीजे करन सिंह ने जेएनआई को बताया की अबिनाश व अभिषेक की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट इलाहाबाद ने रोंक लगा दी है| जिसकी कांपी पुलिस को उपलब्ध करा दी जायेगी|