पुलिस लाइन में आन-बान-शान से मनाया गया गणतंत्र दिवस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। परेड में सशस्त्र पुलिस बल की टोलियों ने लयबद्ध तरीके से कदमताल की और पुलिस के अन्य दस्तों ने प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि झंडोत्तोलन कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसपी ने परेड और मौजूद पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखेंगे। जिलाधिकारी नें देश की आजादी के विषय में प्रकाश डाला| विद्यालयों के बच्चो नें रंगारंग कार्यक्रम प्र्स्तुत किये| संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया| एएसपी डा. संजय सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, डा.प्रशांत श्रीवास्तव, मोहन अग्रवाल, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राघवेन्द्र अग्निहोत्री आदि रहे|