पीडब्लूडी की सड़क के फुटपाथ पर बनी मजार, पुलिस ने काम रोंका

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोक निर्माण विभाग की सड़क पर बन रही मजार की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और हो रहे कार्य पर रोंक लगा दी| इसके साथ निर्माण आगे बिना अनुमति करनें पर सख्त हिदायत भी दी गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बुढनामऊ में सहकारिता की बी पैक्स गोदाम के सामने पाकड़ के पेंड के नीचे एक मजार काफी समय से बनी थी| मजार पीडब्लूडी की सड़क पर बनायी गयी थी| बुधवार को उस पर जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा था| जिसकी सूचना मिलने पर राजस्व व पुलिस को हुई| सूचना पर राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौके पर पंहुचा और हो रहे प्लास्टर आदि के कार्य को रोंक दिया| जेई पीडब्लूडी शोहेल खान नें बताया कि मजार काफी पुरानी बनी है| मामले को गुरुवार को दिखवाया जायेगा| पीडब्लूडी एक्सियन मुरलीधर ने बताया कि उनकी जानकारी में नही था मामले की जाँच करायी जायेगी| कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह नें बताया कि पहले से मजार बनी थी, उसमे प्रधान के द्वारा निर्माण सामग्री देकर प्लास्टर कराया गया जा रहा था, जिसे फिलहाल रोंक दिया गया है| उनसे पहले प्लास्टर आदि की अनुमति लानें के लिए कहा है|