पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सबार युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तेज रफ्तार पिकअप नें ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सबार दो घायल हो गये, जिसमे एक की हायर सेंटर जाते समय मौत हो गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नया नगला निवासी 18 वर्षीय धर्मजीत पुत्र रामनिवास ई-रिक्शा पर सबार होकर आ रहा था| ई-रिक्शा में बालू की बोरी भरीं थी, ई-रिक्शा गोकुल पुत्र कृष्ण चला रहा था| ग्राम महरूपुर रावी के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप नें ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गोकुल व सबार धर्मजीत गंभीर घायल हो गये, उन्हें सीएचसी लाया गया| जहाँ से धर्मजीत को लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में भी हालत गंभीर होनें पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया| कानपुर हैलेट अस्पताल ले जाते हुए मंधना के पास रास्ते में ही धर्मजीत की मौत हो गई। रामनिवास ने पुलिस को पुत्र धर्मजीत की मौत की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।