फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाइक से जा रहे राजमिस्त्री की टक्कर सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सीएससी में भर्ती गया, जहां से हालत गंभीर होने पर
लोहिया साल भेजा गया, लोहिया अस्पताल से भी राजमिस्त्री को सैफई के लिए रेफर किया गया, लेकिन अचानक उसने दम तोड़ दिया परिजन शव लेकर वापस चले गये | थाना मेरापुर के ग्राम नगला बबरसा निवासी 22 वर्षीय सुमित पुत्र धर्मवीर जाटव रजमिस्त्री का कार्य करता था, बीते गुरूवार शाम वह मोहम्मदाबाद से काम करके बाइक से घर लौट रहा था, उसी दौरान नीमकरोरी-मोहम्मदाबाद मार्ग पर सड़क पर खडे पानी के
टेंकर से सुमित की बाइक टकरा गयी, जिससे सुमित की हालत गंभीर हो गयी, उसे सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर सैफई रिफर किया गया, लेकिन अचानक उसने दम तोड़ दिया | मृतक की मां आशादेवी, पत्नी साधना का रों-रों कर बुरा हाल हो गया |मृतक के एक आठ माह का पुत्र हैं | वह अपने तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था | नीव करोरी चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह नें बताया की टैंकर को कब्जे में लिया गया हैं | शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा हैं |
पानी के टैंकर से टकराकर बाइक सबार राज मिस्त्री की मौत



