फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पशु आहार खानें से कई भैसों की मौत हो गयी| जबकि कई बीमार भी हुई हैं| जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर हुसैनपुर निवासी सेवाराम पुत्र बादाम सिंह का आरोप है कि उनकी चार भैंस पशु आहार खानें से मौत हो गयी| जबकि चार बीमार हैं| वहीं गाँव ही बंटी व राजेन्द्र की भी भैंस की पशु आहार खानें से मौत हो गयी| झंडी की मड़ैया निवासी वीरेंद्र पुत्र खुशीराम की भी एक भैस की मौत हुई है| पशु चिकित्सक योगेश ने ग्रामीण वीरेंद्र की मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया।
उप पशुचिकित्साधिकारी पूरन चंद ने बताया किएक ही कम्पनी का पशु आहार खाने से भैसों की मौत हुई है| बीमार भैसों का इलाज पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि संबंधित लेखपाल को भेज कर जांच करायी जायेगी| मुआवजा दिलानें का प्रयास किया जायेगा|
पशु आहार खाने से पांच भैसों की मौत, कई बीमार



