फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के म्यूनिसिपल इण्टर कॉलेज के परिसर में बनी मस्जिद में हाई-स्कूल व इंटर परीक्षा के चलते नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगायी गयी है| जिस पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर परीक्षा समय के बाद नमाज पढनें की अनुमति देनें की मांग की गयी|
कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ताज के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नें डीएम को ज्ञापन सौंप कर म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में स्थापित प्राचीन मस्जिद में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा रमजान के महीने में नमाज पढ़ने पर लगाई गई रोक को हटाने और परीक्षा का समय छोड़कर बाकी समय में नमाज पढ़ाई जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। शिकायत में कहा है कि 24 फरवरी से नमाज पढ़ने से यह कहकर रोक दिया गया कि इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं| विद्यालय में स्ट्रांग रूम स्थापित है|
ज्ञापन में कहा गया कि रमजान का महीना चल रहा है जिसमें कि रोजा रखने वाले नमाजियों को नमाज पढ़ना धर्मानुसार आवश्यक है| जिस कारण नियमित रूप से संबंधित मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले नमाजियों को परीक्षा की समय सारिणी के अनुसार परीक्षा का समय छोड़कर उसके अतिरिक्त समय में नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाये। हाजी शफीक अहमद,मो. शुऐब शेख, रिजवान अहमद ताज,शाकिर मंसूरी,बाबर खाँ, मोसिन शमशी, समीर राजा, मो. यूनुस अंसारी, रानू शुक्ला सभासद, रवीश दुबे, पूर्व सभासद, कुंवर सिंह यादव, हसीन अहमद।
परीक्षा केंद्र में बनी मस्जिद में नमाज पर पाबंदी हटाने की डीएम से मांग



