फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि स्कूल चलो अभियान में अभी तक 12,306 नामांकन हुये है, बढ़पुर में केवल 327 नामांकन हुये है| जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई व निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान में नामांकन की संख्या कम है, इसकी प्रतिदिन समीक्षा कर इसको बढ़ाये, बिना आधार कार्ड के भी नामांकन किये जायें, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिये ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाये जाये| फैमली आईडी में जनपद की स्थिति कमजोर है| कमालगंज ब्लॉक सबसे पीछे है| खंड विकास अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करे| जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जहाँ भी कायाकल्प के कार्य अधूरे है उनको तुरंत पूरा कराये| कायाकल्प में मोहम्मदाबाद सबसे पीछे है| डीबीटी में 1,16,996 में से 10,8,996 सत्यापन पूर्ण हो गये है, जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि ब्लॉक टास्कफोर्स निरीक्षणो की संख्या कम है, इसे 02 दिन में पूर्ण करे। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे | 

परिषदीय स्कूलों में बिना आधार कार्ड के भी होंगे नामांकन, जन्म प्रमाण पत्र के लिए शिविर लगानें के निर्देश



