फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कादरीगेट क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में शनिवार की रात घरेलू कलह के चलते एक युवक ने पत्नी के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी 28 वर्षीय राहुल वाथम
पुत्र सूरज बाथम की पत्नी रोली करीब 14 महीने पहले मायके रूपापुर (जनपद हरदोई) चली गई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह ससुराल लौटी थी। बताया गया है कि शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच गुस्से में आकर राहुल ने कमरे में साड़ी से छत के कुंडे में फांसी लगा ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, राहुल ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की मां रूपरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दी गयी| मामले की जांच शुरू कर दी है।
देखें वीडियो, 👉



