नाला खुदाई से केबिल कटी, ट्रैफिक सिग्नल चार दिन से गुल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका द्वारा खोदे जा रहे नाले से यातायात व्यवस्था के लिए लगायी गयी ट्रैफिक लाइटों की केबिल काट गयी | जिससे सिग्नल लाइटे लगभग चार दिन से गुल है| जिससे यातायात फिर भगवान भरोसे है|
दरसल शहर के लाल दरवाजे से ठंडी सड़क की तरफ नगर पालिका के द्वारा नाला खुदाई व निर्माण का कार्य किया जा रहा है| नाला खुदाई के दौरान ही सिग्नल लाइटों की केबिल कट गयी| जिससे लाल दरवाजे पर लगीं चारों सडकों की सिग्नल लाइटे गुल हो गयी | चार दिन गुजर जानें के बाद भी सिग्नल लाइटे चालू नही हो पायीं है| पालिका भी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी है| जिससे यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है|
नो-एंट्री में ई-रिक्शों बन रहे जाम का कारण
होली के त्योहार को देखते हुए नो-एंट्री में ई-रिक्शा बेरोंकटोंक प्रवेश कर रहें है| ई-रिक्शा की संख्या अधिक होनें से वह जाम का कारण बन रहे है| मुख्य प्रवेश लाल दरवाजा से उन्हें शहर में प्रवेश करनें में कोई डर भय नही है|
संदिग्ध वाहनों की हुई तलाशी
होली व रमजान के त्योहार को देखते हुए बाजारों में मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है| लिहाजा पुलिस सुरक्षा को लेकर एलर्ट है| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें संदिग्ध वाहनों को रोंककर उनको चेक किया|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि उन्होंने सिग्नल लाइट के सम्बन्ध में ईओ को अवगत करा दिया है| शहर में ई-रिक्शा एंट्री पर रोंक लगायी गयी है| जो ई-रिक्शा नो-एंट्री में मिलता है उसका चालान किया जा रहा है| नियम और सख्त किये जायेंगे|