देवी जागरण में झूमे भक्त, रात भर गूंजे जयकार

FARRUKHABAD : शहर क्षेत्र के तलैया फजल इमाम में आयोजित किये गये देवी जागरण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी गीतों का जमकर लुत्फ उठाया। रात भर मां के भजनों का रसास्वादन करते रहे।

jhanki[bannergarden id=”11″]

मुन्नालाल सैनी उर्फ बाबा द्वारा आयोजित कराया गया। भव्य देवी जागरण में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने मनमोहक जागरण के साथ मां की झांकी का भी लुत्फ लिया। शहर के ही कलाकार कंचन व अजय पालीवाल ने भक्ति गीतों से जागरण में शमा बांधी। रात भर चले देवी जागरण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बीच बीच में थिरक कर अपनी श्रद्धा को सार्वजनिक किया। इस दौरान संजय सैनी, संजीव गुप्ता, जेडी, प्रमोद द्विवेदी, श्याम सुन्दर लल्ला आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”8″]