फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यातायात पुलिस लगातार ट्राफिक नियम तोड़नें वालों का चालान काटती है और कार्यवाही भी करती है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन अब यह नेतागिरी नही चलेगी| राजा हो या रंक सभी के लिए नियम बराबर होंगे| नगर में प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा रहे है, जिससे ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया होगी। सीसी 
टीवी कैमरों की मदद से चालान की प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दी जायेगी|
ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाए, फिर भी लोग हेलमेट पहनने से परहेज कर रहे हैं और ट्रिपलिंग करने से बाज नहीं आ रहे। वर्तमान में लगे कैमरों से सिर्फ निगरानी संभव है। लेकिन अब नई तकनीक युक्त कैमरों से ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों सीधे चालान भी कटेगा। शहर के लाल दरवाजा, चौक, फतेहगढ़ में सीसीटीवी कैमरे कार्यदायी संस्था नें लगा दिये हैं| 
आईटीआई चौराहे पर कैमरे लगानें पर विचार हो रहा है| ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूकता अभियानों का संचालन किए जाने के बावजूद ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। ट्रैफिक लाइट के संचालन की व्यवस्था के बाद अब हेलमेट न पहनने से लेकर ट्रिपलिंग करने तक, हर तरह के नियमों की अनदेखी कैमरे की नजर में साफ देखी जा सकेगी। नई व्यवस्था के तहत अगर कोई 
वाहन चालक रेड लाइट होने पर ह्वाइट लाइन पार करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जो नियमाे का उल्लंघन करने पर चालान करेंगे। चौराहे पर कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी।
पुलिस लाइन में बनेगा कंट्रोल रूम 
पुलिस लाइन में यातायात पुलिस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनेगा | जहाँ से सभी जगह पर ट्राफिक पुलिस यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्यवाही का डंडा चलायेगी| अब सड़क पर अपना चालान बचाने के लिए मौका नही मिलेगा, मिलेगा को मोबाइल में चालान का मैसेज!
यातायात पुलिस में आठ महिला कांस्टेबल की तैनाती 

यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनानें के लिए अब सड़क पर महिला यातायात पुलिस कर्मी नजर आयेंगी| जिनको पूरी तरह से प्रशिक्षण दे दिया गया है| प्रशिक्षण मिलने के बाद से अब यातायात पुलिस की महिला सिपाही भी सड़क पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगी| यातायात निरीक्षक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि कैमरे से चालान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाना है, जिससे सफर को सुरक्षित बनाया जा सके। कैमरे प्रमुख जगहों पर लग गये हैं| अभी उनमेइंटरनेट कनेक्शन होना है, जिसे जल्द पूर्ण करा, एक सप्ताह के भीतर ही ऑन लाइन शुरू होग|
तीन जगह लगे कैमरे, पल भर में कटेगा चालान



