24 घंटे बाद डूबे युवक का शव बरामद परिजनों में मचा कोहराम

rahul1FARRUKHABAD: बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजरिया जाफर खां निवसी 20 वर्षीय राहुल पुत्र सूरज प्रसाद श्रीवास्तव गंगा स्नान करते समय डूब गया था। जिसका शव 24 घंटे बाद गंगा नदी से बरामद कर लिया गया।

पेशे से मोबाइल रिपेयरिंग करने का काम करने वाला राहुल अपने दोस्त शिवम व कुलदीप के साथ गंगा स्नान करने घटियाघाट गया था। जहां शिवम व राहुल गंगा में स्नान करने के लिए उतर गये थे। कुलदीप भीड़ अधिक होने की बजह से कपड़ों की रखववाली के लिए घाट पर ही रुक गया था। देखते ही देखते राहुल व शिवम डूबने लगे थे। जिसमें से शिवम को नाव चालकों ने जिंदा निकाल लिया था तो वहीं राहुल को बचाने में असफल रहे थे। सूचना पर एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा, एसडीएम अमृतपुर अरुण कुमार व शहर कोतवाल रूम सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचे थे और गोताखोरों द्वारा कई घंटे मसक्कत के बाद शव की बरामदगी नहीं कर पाये।  आखिर 24 घंटे बाद सोमबार सोमवती के दिन कुछ महिलायें स्नान कर रहीं थीं तभी उन्हें पुल के दूसरे खम्भे के पास एक शव दिखायी दिया। शव देखकर महिलायें चीख पड़ी व शव की जानकारी नौका चालकों को दी। इसके बाद नाव चालक सरफुद्दीन, मनीश व तरुम ने शव को बाहर निकाला।  सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े। शव मिलने की सूचना पर एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव व सम्बंधि चैकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ganga2

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि शव बरामद के बाद पोस्टमार्टम की बात कही गयी तो परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।