फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गऊटोला निवासी एक युवक की कमालगंज स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
गऊटोला निवासी जावेद खां पुत्र अब्दुल बहाव अपनी बहन मैराजहां के घर याकूतगंज आया था। सुबह 6 बजे पैसेंजर ट्रेन पर बैठकर कानपुर बहन मैराजहां को कानपुर दवा दिलाने के लिए जा रहा था। बहन ने पानी मांगा तो वह ट्रेन से उतरकर पानी लेने के लिए गया। जावेद खां ट्रेन से उतरा तो पैर फिसल गया। जिससे ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जावेद खां के इसके तीन पुत्र हैं। परिजन मौके पर पहुंच गये। दरोगा सत्यप्रकाश ने पंचनामा भरा।



