टास्कफोर्स नें किया 50 लाख से अधिक के कार्यों का सत्यापन

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयुक्त द्वारा जनपद स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा 50 लाख से अधिक के कार्यों की सत्यापन आख्या के संबंध में दिये गये निर्देशों का अनुपालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि टास्कफोर्स प्रत्येक माह 10 तारीख तक कार्यों का निरीक्षण कर लें, कुछ परियोजनाओं में सत्यापन अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान बार-बार एक ही तरह की कमियों का उल्लेख किया जा रहा है| डीएम ऐसा प्रतीत होता है कि स्थलीय सत्यापन दौरान पायी गयी कमियों का कार्यदायी संस्था द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा है, यह स्थिति असंतोषजनक है टास्कफोर्स अधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण में पायी गयी कमियों से कार्यदायीं संस्था को अवगत कराया जाये तथा कमियों को पूर्ण कराकर अनुपालन आख्या जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करायें, जांच आख्या निर्धारित प्रारूप पर ही उपलब्ध कराये।