फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जुलाई माह के चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बकी गयी |
समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार नें बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा| माइक्रो प्लान प्राप्त हो गया है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया वार्ड बनाये जाये, ड़ेंगू मलेरिया पाये जाने पर उसका उपचार तत्काल कराया जाये, सभी जगह दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था हो, सभी घरों में ओआरएस के पैकेट उपलब्ध कराए जाये, अभियान का शुभारंभ सभी तहसील व ब्लॉक पर किया जाये।





