फर्रुखाबाद: घर के बाहर बाग़ में गये युवक ने अचानक जहर पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|
राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुषौर निवासी 30 वर्षीय महेश पुत्र रामपाल बुधवार सुबह तकरीवन 7 बजे खेतो की तरफ गया था| वह खेत में जा के सर्वेश सिंह के बाग़ में चला गया| बाग़ में ही उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया| जिससे उसकी हालत विगड़ने लगी| सुचना पर परिजन भी मौके पर पंहुच गये और महेश को 8:45 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| कुछ मिनटों के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया|सूत्रों के मुताबिक महेश की अपने भाईओ व माँ देवकी से आये दिन विवाद होता रहता था जिसके चलते वह अक्सर घर से गायब रहता था| मृतक के छोटे भाई उमेश ने बताया की ववह घर पर नही था जब यह घटना हुई| उसका किसी से कोई विवाद नही था घर का बोझ उसी के कंधे पर था|
मामले की सुचना पुलिस को दी गयी| पुलिस मृतक का पोस्मार्टम कराने की तैयारी कर रही है|


