फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात चोरों नें चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है| एक ही घर में रह रहे तीन भाईयों के घर के ताले तोड़कर लगभग 25 लाख रूपये के जेबरात व नकदी पार हो गये| मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाब निवासी अवधेश सिंह यादव अपने छोटे भाई राजपाल सिंह व राजेश सिंह के साथ सामूहिक एक ही घर में रहते है| अवधेश व राजपाल का परिवार खेती करता है और गाँव में ही हैं, जबकि सबसे छोटा भाई राजेश सिंह देहरादून में एक निजी कम्पनी में कार्य करता है, लिहाजा उसका परिवार साथ में ही रहता है| बीती रात अवधेश व उसके भाई राजपाल का परिवार सो रहा था|उसी दौरान चोर मौका देखकर घर के पीछे से चढकर मकान में दाखिल हुए| चोरों तीन कमरों के कुंडे तोड़कर भीतर दाखिल हो गये| उन्होंने कमरे में रखे अलमारी बक्सा खोलकर उसमे रखे जेबरात व रूपये
चोरी कर फरार हो गये| अवधेश नें बताया कि सुबह लगभग 5 बजे उनकी पत्नी रागिनी उठी तो कमरे का गेट खुला था और तीन कमरो में रखे जेबरात व नकदी गायब मिले व सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था|अवधेश ने बताया कि लगभग 23 लाख के सोने-चांदी के जेबरात व दो लाख की नकदी चोरी हुई हुई| जिसकी
जानकारी रागिनी नें परिजनों को दी| मामले की सूचना अवधेश ने प्रधान प्रमोद कुमार को दी| प्रमोद नें कोतवाली पुलिस को जानकारी दी| पखना चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने मौके पर आकर जाँच की| कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि चोरी हुई है लेकिन 23 लाख का जेबरात व 2 लाख रूपये की नकदी की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 
घर के ताले तोड़कर 25 लाख के जेबरात व नकदी पार



