फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग एक महीने से तालाब में घुसा मगरमच्छ आखिर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करनें में नाकाम रही| जिससे ग्रामीण दहशत में साये में जी रहे हैं|
थाना क्षेत्र के ग्राम गोटिया के तालाब में एक मगरमच्छ कहीं से आ गया| ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी| तो बीते लगभग एक महीने पूर्व वन विभाग को सूचना दी| लेकिन तब लेकर अब तक लगभग एक महीने का समय गुजर गया| लेकिन वन विभाग की टीम रेस्यु नही कर पायी है| बीते दिन फिर मगरमच्छ तालाब से बाहर आकर बैठ गया| जिससे ग्रामीण फिर भयभीत हो गये| उन्होंने वन विभाग को सूचना दी| लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नही आया, जिससे मगरमच्छ को पकड़ा जा सके| न विभाग के दरोगा मोहित कुमार से जब पूछा गया तो कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाये|
ग्रामीणों के लिए सिर दर्द बना तालाब का मगरमच्छ



