पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी सहित दो के खिलाफ एनबीडब्लू

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिव्यांग उपकरण वितरण में लाखों रुपये के गबन मामले में आरोपी पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद सहित दो के खिलाफ कोर्ट नें गैर जमानती वारंट जारी किया है| मामले के लिए अगली तारीख निहित की गयी है|
आर्थिक अनुसंस्थान निदेशक रामनिवास यादव ने 10 जून 2017 को कायमगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें जाकिर हुसैन ट्रस्ट की ओर से फर्जी दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर लगाकर लाखों रुपये सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया था। इसमें ट्रस्ट की निदेशक लुईस खुर्शीद, शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी प्रत्यूष शुक्ला व अतहर फारूखी को आरोपी बनाया था। गुरुवार को न्यायालय फतेहगढ़ नें मामले में पूर्व विधायिका लुईस खुर्शीद, अतहर फारुखी के खिलाफ एनबीडब्लू वारंट जारी किया है| मामले में सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि निहित की है|