फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 26 जनवरी से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होगा| जिसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयीं है| |
स्वराज जन कल्याण समिति द्वारा फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर बरौन के निकट एक जयपुरिया विद्यालय में नि: शुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है|जिसमे विद्यालय के सभी कर्मचारी भी भाग लेंगे| कार्यक्रम में चिकित्सक, लोहिया अस्पताल के रक्त कोष के कर्मचारी व विशेषज्ञ होंगे| समिति के अध्यक्ष सुशील सिंह (राजू) नें बताया कि पंजीकरण के लिए विद्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है|



गणतंत्र दिवस पर होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच व रक्तदान शिविर का आयोजन



