खोये हुए 151 फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल बरामदगी के इस अभियान में सर्विलांस टीम की तकनीकी दक्षता ने अहम भूमिका निभाई|खोये हुए 151 फोन सर्विलांस टीम नें खोज लिए, जिन्हे एसपी नें उनके असली मालिकों को सौंपा, जिससे उनके चेहरे खिल उठे | जिनकी कीमत लाखों में है| पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह नें बरामद किये गये मोबाइल को सौंपा| पुलिस ने लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के 151 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल बरामदगी के इस अभियान में सर्विलांस टीम की तकनीकी दक्षता ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पुलिस अब पारंपरिक जांच के साथ-साथ तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग कर रही है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत अपने नजदीकी थाने या साइबर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराये|