केंद्रीय बजट में विकास के चार इंजनों की पहचान: सांसद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) केंद्र सरकार के बजट पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्रीय बजट में विकास के चार इंजनों जिसमे कृषि, एमएसएमई, निवेश व निर्यात की पहचान करायी गयी है|
शहर के आईटीआई स्थित आवास पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र की सरकार का बजट जन कल्याण को समर्पित है, इस बजट के माध्यम से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गये| जिसका लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को प्राप्त होगा। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 1 लाख की प्रति माह की औसत आय पर किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगाया गया है| नई कर व्यवस्था के माध्यम से 12,75,000 सालाना आय वाले व्यक्तियों पर कोई भी आयकर का नियम लागू नहीं होगा।
वेतन भोगी करदाताओं को इस नई व्यवस्था का भी लाभ प्राप्त होगा| आयकर को और सरल बनाने के लिए इस सत्र में नया आयकर कानून विधेयक लाया गया है| केंद्रीय बजट में विकास के चार इंजनों की पहचान की गई है, जो कृषि, एमएसएमई, निवेश व निर्यात हैं| अरहर, उड़द व मसूर पर विशेष ध्यान देते हुए दलों में आत्मनिर्भरता मिशन शुरू किया जाएगा संशोधित ब्याज योजना के तहत केसीसी के माध्यम से 5 लाख तक का लोन जो की पिछले वर्ष 3 लाख की लिमिट के साथ था| उसको बढ़ाने का कार्य किया गया है| एससी-एसटी वर्ग को उद्यमी बनने के लिए नई योजना लाई जा रही है। कैंसर जैसे असाधारण रोगों और अन्य गंभीर जिन लोगों के उपचार के लिए 36 जीवन रक्षक औषधीय क्यों बुनियादी सीमा शुल्क से छूट दिया गया है|
कानपुर से फर्रुखाबाद होते हुए मथुरा तक दोहरी रेलवे लाइन हेतु प्रावधान दिया गया है| फर्रुखाबाद को विकास प्रधिकीकरण के लिए केंद्र सरकार को इस बजट में शामिल करने के लिए प्रयास किया जाएगा। हर वर्ग के लोगों ने इस बजट को ऐतिहासिक बजट कहा है| केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है| सांसद नें कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से देश नित्य प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है| दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नीतियों पर स्पष्ट मोहर लगती है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए जनकल्याणकारी बजट को लेकर कहा सन 2014 से लगातार देश व प्रदेश की प्रगति के लिए केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्य किया जा रहे हैं| मध्यम वर्ग की सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आयकर में एक बड़ा बदलाव किया है| इससे मध्य गरीब वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी व संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत रहे|