फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रयागराज कुम्भ को श्रद्धालुओं से भरकर जा रही बस पर दबंगों नें हमला बोल दिया | दबंगो नें हेल्पर के साथ मारपीट करनें के साथ ही बस में तोड़फोड़ कर दी| दबंगों नें हेल्पर को मारपीट कर लहुलहान कर दिया | सूचना पर पंहुची पुलिस नें मामले की जांच की| पुलिस को मामले की तहरीर दी गयी| मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है |
थाना कादरी गेट के मोहल्ला गंगा नगर निवासी गोविन्द तिवारी पुत्र छोटे लाल नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि बीती 21 फरवरी की रात लगभग 9:30 बजे वह गंगा नगर निवासी गुंजन अग्निहोत्री की बस सबारी भरकर प्रयागराज कुम्भ स्नान को जा रहा था| जिला जेल चौराहे के निकट नीली रंग की कार पर सबार नें अपनी कार गलत जगह घुसा दी और ओवर टेक करने लगा| जब मना किया, जिस पर कार सबार अचानक गाली-गलौज किया| सभी शराब के नशे में थे| सभी कार सबार नीचे उतर आये और बस का गेट का शीशा तोड़ दिया और बस के भीतर घुसकर हेल्पर गोविन्द को नीचे खीच ले गये और मारपीट करने लगे| उसमे से एक आरोपी नें फोन करके अपने 20-25 साथियों को बुला लिया| उसके बाद सभी नें हेल्पर गोविन्द को लात-घूसों और डंडो , लोहे की राड से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया|आरोपी हेल्पर गोविन्द को मरा समझ कर छोड़ गये| बस में महिलाओं की चीख-पुकार मच गयी| आस-पास के लोग भागने लगे| सूचना मिलने पर कोतवाल सत्यप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस नें घायल हेल्पर का मेडिकल कराया| कोतवाल सत्यप्रकाश नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| एक कार को कब्जे में लिया है| तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
कुम्भ जा रही बस पर दबंगों का हमला, हेल्पर को किया मरणासन्न, बस में भी तोड़फोड़



