फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाकियू के थाना घेराव के कार्यक्रम को अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह के आश्वासन के बाद निरस्त कर दिया गया|
भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें थाना मऊदरवाजा के घेराव की घोषणा की थी| भाकियू थानाध्यक्ष मऊदरबाजा बलराज भाटी व जहानगंज थानाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल को हटानें की मांग की थी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार नें बताया कि थाना मऊदरवाजा पर होने वाला घेराव अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह से वार्ता के बाद स्थगित किया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी एवं थाना जहानगंज एसएचओ जितेंद्र पटेल को हटाने का आश्वासन दिया | जिसके बाद घेराव निरस्त कर दिया गया| प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष विजय शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला महासचिव अभय यादव रहे |



