कांग्रेस से समझौता मगर सलमान और लुईस के खिलाफ उतरेगा महान दल

फर्रुखाबाद: एक जाति के लिए संघर्ष कर रहे महान दल प्रदेश में कांग्रेस से चुनावी राजनैतिक समझौता तो मानता है मगर केंद्र में कांग्रेस के केबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के चुनाव लड़ने पर महान दल अपना प्रत्याशी उनके विरोध में उतरेगा| महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या ने फर्रुखाबाद में अपनी पार्टी के अपने सम्मेलन में ये घोषणा कर कांग्रेस से समझौते पर खुद ही सवालिया निशान लगा दिया है| केशव मौर्या ने अपने उद्बोधन में बसपा सरकार और ब्राम्हणों को भी जमकर कोसा|

फर्रुखाबाद में महान दल के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोर शोर से प्रचारित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी सम्मलेन में नहीं पहुची| हालाँकि कल जिला कांग्रेस की और से रीता बहुगुणा जोशी के आगमन बाबत प्रेस नोट भी जारी किया गया था| बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बताया की रीता लखनऊ में सीएम्ओ हत्याकांड के मुख्या आरोपी डिप्टी सीएम्ओ डॉ सचान की जेल में हुई संदिग्ध परिस्थियो में हुई मौत पर गरमाई राजनीती की वजह से हरदोई तक आकर लौट गयी| हालाँकि देर रात हुए इस कांड पर राजनीति तो सुबह से ही गरमा गयी थी और कार्यक्रम दोपहर को शुरू होना था, ऐसे में रीता का हरदोई तक आकार वापस लौटने की बात को कई कार्यकर्ता गले से नहीं उतर सके|