आवाजपुर में खुली नई पुलिस चौकी

sp-aavajpur-chuakiफर्रुखाबाद : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आवाजपुर में एसपी राजेश कृष्णा ने नई पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा चौकी बनने से अपराध पर नियंत्रण करने में सहूलियत रहेगी|

आवाजपुर स्थित राजाभइया कोल्ड में खोली गयी पुलिस चौकी के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे एसपी ने कहा की चौकी का लाभ लगभग एक दर्जन गाँवो की जनता को मिलेगा| चौकी खुलने से स्थानीय जनता अपने को सुरक्षित महसूस करेगी| उन्होंने यह भी कहा की अभी एक पुलिस चौकी बहुत जल्द हथियापुर में खोली जायेगी|

इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ० अनार सिंह यादव, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील यादव आदि मौजूद रहे|