फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन के द्वारा जनपद के बच्चो को ताईक्वंड़ो के गुर सिखानें के लिए नई पहल की है| जिसके लिए अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ को बुलाकर एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा|
जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. रजनी सरीन नें लोहाई रोड स्थित अपने आवास पर बताया कि ताईक्वंड़ो के खिलाड़ियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षण देनें की पहल की गयी है| जिसमे केबल फर्रुखाबाद के खिलाडी प्रतिभाग करेंगे| प्रशिक्षण शिविर 5 जून से 12 जून तक चलेगा| जिसमे अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ खिलाड़ियों को इसके गुर सिखायेंगे| एक शिविर में 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे | प्रतिदिन 5 घंटे का अभ्यास व 2 घंटे का मध्यकाल विश्रामव भोजन होगा| ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ गंगा आरती करेंगे और पवित्र संकिसा व अन्य तीर्थी का भ्रमण करेंगे| इस दौरान जिला ताईक्वंड़ो एसोसिएशन सचिव अजय प्रताप सिंह , उदय कुमार आदि रहे| 
अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रेड मास्टर ‘ली वांग यामं’ से ताईक्वंड़ो के गुर सीखेंगे नौनिहाल



