Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomeUncategorizedराजनीति ने राष्ट्र चेतना ही निकाल फेंकी: डा0 ब्रहमदत्त अवस्थी

राजनीति ने राष्ट्र चेतना ही निकाल फेंकी: डा0 ब्रहमदत्त अवस्थी

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड क्षेत्र उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद डा0 ब्रहमदत्त अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की राजनीति ने राष्ट्रचेतना ही निकाल फेंकी। राष्ट्र की धरती पाक और चीन दबोच बैठे और हम पाक और चीन से दोस्ती की पैग बढ़ा रहे हैं। राष्ट्र की संस्कृति, राष्ट्र के शत्रु भेंट कर विदेश की कल्चर आंगन आंगन बो रहे हैं और हम सर्वज्ञ उस पर थिरक रहे हैं। राष्ट्र की भाषा और भूसा षड़यंत्र सने हाथों से दबोच विदेश की भाषा और भूषा बच्चे-बच्चे में भर रहे हैं और हम प्रसन्नता से गर्व करते हैं। भारत की पहचान ध्वस्त है और हम विदेश की जूठन पर नाच रहे हैं।

डा0 अवस्थी ने कहा कि राष्ट्र चेतना तो गई सत्ता और सम्पदा की पाशविक भूख हर दिल और दिमाग में उबाल मार उठी है। सत्ता के लिए चुनाव युद्ध हुए हर हथियार और हर हथकण्डा चला। जीतने वाला मात्र 10 या 15 प्रतिशत वोट पाकर 100 प्रतिशत का स्वामी बन बैठा। 95 प्रतिशत कुछ न कर सके। आज 95 प्रतिशत रोते और खिसियाते हैं। 15 प्रतिशत धमक के साथ शासन करते हैं। यह डेमोक्रेसी है। काश! लोकतंत्र होता, लोकतंत्र में लोकचेतना का शासन होता है। दशरथ पुत्र राम नहीं लोकनायक राजा बनते हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि यदि हममें राष्ट्र चेतना होती तो यह भ्रष्टाचार न होता। यह घोटाले न होते, यह अपहरण और बलात्कार न होते, यह आतंकवाद के हमले न होते। आज तो देश को नोच खाने वाले सत्ता में बैठे हैं। संरक्षक कर्नल के बी सिंह ने कहा कि देश की पहचान उसके स्वाभिमान के लिए हम हर तरह का बलिदान देंगे। जिले में देशभक्तों की लम्बी लाइन निकल पड़ेगी।

इस दौरान जिले के कार्याध्यक्ष राममुरारी शुक्ला, जिला मंत्री रवीन्द्र सिंह भदौरिया, गौरक्षा प्रमुख ज्ञान प्रकाश पाठक के अलावा सूर्य प्रकाश द्विवेदी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, भानू प्रकाश सिंह एडवोकेट, अबध बिहारी वर्मा, अरविंद सिंह, करुणेश पाण्डेय, विष्णुचन्द्र दीक्षित, विनोद तिवारी एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments