‘उखरा’ मामले पर सपा सांसद सहित अन्य नेताओं नें की पीड़ितों से भेट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) नवाबगंज के ग्राम उखरा में दो दर्जन मकानों को ध्वस्त किये जानें के बाद मामले नें पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले लिया है| सपा पूरी तरह से मामले को भुनाने में लगी है| सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल नें पीड़ित परिवारों से भेट कर जिलाधिकारी व एसपी से भी भेट कर अपना पक्ष रखा| लेकिन जिला प्रशासन नें अपनी कार्यवाही को पूरी तरह से वैधानिक बताया है|

सोमवार को अमृतपुर विधानसभा के ग्राम उखरा में एटा के सांसद देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. नवल किशोर शाक्य ,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, हरीश यादव, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, शशांक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, नगर महासचिव रजत क्रांतिकारी, जिला आदि पंहुचे और पीड़ित परिवारों से भेट की| सपा नेताओं के आनें की खबर से उखरा को छाबनी पर तब्दील कर दिया गया| सपाईयों ने पीड़ितों से भेट कर उनका हाल जाना और जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हुए|
कलेक्ट्रेट में तैनात की गयी भारी फोर्स
सपा नेताओं के आनें की खबर से कलेक्ट्रेट के भीतर व बाहर भारी पुलिस बल लगा दिया गया| दोपहर बाद सपा सांसद देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ. नवल किशोर शाक्य ,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव आदि कलेक्ट्रेट पंहुचे और जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात की| जिलाधिकारी नें कहा सब कानून के दायरे में रहकर किया गया है| सभी को नोटिस दिये गये थे | जिस किसी के मकान गिरे है उनके पर खुद की जमीनें भी हैं| गाँव के भीतर मकान भी हैं| सभी की जाँच की गयी है|
सांसद देवेश शाक्य नें बताया की जिलाधिकारी के सामने बात रखी गयी है| पीड़ितों को न्याय दिलानें का पूरा प्रयास किया जा रहा है| सपा पीड़ित परिवारों के साथ है|