सपा नेताओं नें उखरा में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) जिला प्रशासन की कार्यवाही के चलते नवाबगंज के उखरा गाँव में लगभग दो दर्जन परिवारों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया| जिससे बेघर हुए परिवारों से सपा नेताओं नें भेट कर हकीकत जानी| उधर सपा सुप्रीमों नें सोशल मीडिया पर उखरा मामले में योगी सरकार को घेरा है |
सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नें उखरा में पीड़ित यादव परिवारो से भेट की| उन्हें बताया की सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है| पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल में महानगर महासचिव रजत क्रांतिकारी, बृजभान यादव उर्फ रिंकू ,डॉ. शिवम अवस्थी,सत्यम अवस्थी नें भी पीड़ित परिवार से भेट कर हकीकत को जाना|
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा नोटिस या कोई अग्रिम सूचना नहीं दी गई |आनंद-फानन में यह कार्रवाई की गई है| पीडीए परिवार हैं, जिन्होंने अखिलेश यादव को लोकसभा में वोट देकर उनके हाथों को मजबूत करने का कार्य किया है|

सपा प्रदेश सचिव नें भी की पीड़ितों से मुलाकात
सपा प्रदेश सचिव मंदीप यादव नें भी अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उखरा जाकर मामले पर पीड़ित परिवारों से भेट कर उनका हाल जाना| उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की असंवेदनशील एवं निर्मम कार्यवाही है,जिससे दो दर्जन परिवारों के ऊपर से छत चली गयी| प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों को लगातार गुमराह किये रहे|

मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन नें भी जाना पीड़ितों का दर्द
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय नें
ग्राम उखरा में पीड़ित परिवारों से मिले| धीरज नें कहा कि जिला प्रशासन फर्रुखाबाद के द्वारा बेघर कर दिए गये और सर से छत छीन ली गई| जिनके घर गिरा दिए गए हैं| प्रदेश अध्यक्ष नें सीएम योगी से आवास बिहीन लोगों को घर उपलब्ध करानें की मांग की| आसिफ जमा खान, गौरव यादव, गोपाल सक्सेना, दिनेश यादव, अभिषेक मिश्रा, मनीष यादव, चंद्रशेखर शर्मा व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यम झा मौजूद रहे|