युवक की हत्या में तीन दोस्त गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवक की हत्या में फरार तीन आरोपियों को पुलिस नें लम्बी पूंछतांछ के बाद आखिर गिरफ्तार कर लिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्रापहाड़पुर निवासी अशोक कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि 25 अगस्त को शाम 4 बजे उनका पुत्र ग्रीश कुमार ग्राम नगला चमन (भुड नगला) निवासी नन्हे पुत्र श्री कृष्ण जाटव के साथ जाते हुए पत्नी बिरमा देवी व पुत्री खुशबू नें देखा| उसके बाद वह वापस नही आया| दूसरे दिन सूचना मिली की एक लावारिश लाश थानें में है| जब पोस्टमार्टम में जाकर देखा तो पता चला की लाश उसके पुत्र ग्रीश की है| अशोक कुमार नें आरोप लगाया की उनकी पुत्री बधू प्रियंका शाक्य के सम्बन्ध नेकपुर खुर्द निवासी राजीव पुत्र हंसराम से हैं| राजीव व नन्हे दोनों दोस्त हैं| अशोक नें शक जाहिर किया की उसकी पुत्र बधू सहित तीनों नें मिलकर ग्रीश की हत्या की है| पुलिस नें विवेचना के दौरान ही रविवार को आरोपी नन्हे पुत्र श्री कृष्ण जाटव, राजीव पुत्र हंसराम व शिवम पुत्र विपिन चन्द्र शाक्य को गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों के पास एक बुलेरो गाड़ी भी बरामद की है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपियों को कई दिनों से पूंछतांछ कर रही थी| प्रभारी निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है |