व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के नये चेहरे पर मंथन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नये जिलाध्यक्ष के चेहरे को लेकर चर्चा की गयी| फिलहाल दो नामों पर व्यापार मंडल नें मोहर लगायी है | वर्तमान जिलाध्यक्ष को प्रदेश में भेजने की तैयारी चल रही है|
दरअसल बीते कई वर्षों से संजीब मिश्रा बॉबी जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हैं | लेकिन अब बॉबी को प्रदेश में भी भेजा जा सकता है| रविवार को रेलवे रोड स्थित सूर्या होटल सभागार में व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश नेतृत्व के अवाहन पर हुई| जिसमे नये जिलाध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गयी| प्रमोद गुप्ता व राजू गौतम के नामों पर फिलहाल मंथन हुआ है| जिन्हें प्रदेश नेतृत्व को भेजा जायेगा | प्रमोद गुप्ता वर्तमान जिलाध्यक्ष बॉबी मिश्रा के खासमखास में सुमार हैं | लिहाजा यदि संजीब मिश्रा प्रदेश में जाते हैं तो उनका भी प्रयास अपने करीबी की ताजपोशी पर होगा| प्रमोद गुप्ता ने संयुक्त जिला महामंत्री हैं| चेयरमैंन सर्वेश अग्रवाल नें प्रमोद गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया | विजय मिश्रा नें राजू गौतम का नाम प्रस्तावित किया | फिलहाल प्रमोद गुप्ता को प्रबल दावेदार माना जा रहा है| सर्वेश अग्रवाल,राजू गौतम, प्रमोद गुप्ता प्रीति तिवारी,जितेंद्र अग्रवाल आदि रहे |
गलत शब्दावली पर विवाद
व्यापार मंडल की बैठक के दौरान व्यापारी नेता राजू गौतम नें गलत शब्दावली का प्रयोग किया जिस पर हंगामा हो गया| बाद में नेताओं नें मामले को शांत किया|