माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन के खिलाफ कन्नौज पुलिस नें की कुर्की कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे डब्बन कई मामलों में फरार हैं| लिहाजा कन्नौज पुलिस नें न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही की|देखें वीडियो https://youtu.be/bgpT-SILQNE?si=JwuMwI-GGQDr2lkN
बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे के फतेहगढ़ कसरटटा स्थित घर पर कन्नौज पुलिस कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस के साथ पंहुची| बड़ी संख्या में पुलिस के आनें से एक बार फिर अनुपम का मोहल्ला छाबनी में तब्दील हो गया| पुलिस नें मकान के तीसरी मंजिल पर डब्बन दुबे के कमरों में रखें सामान जैसे बैड, गद्दे, एसी, तीन पंखे आदि सामान कब्जे में ले लिया और अपने साथ ले गयी |
जानकारी में मुताबिक कन्नौज के छिबरामऊ थानें में डब्बन दुबे आदि के खिलाफ 2021 व 2023 में लूट के मामले दर्ज हुए थे| जिसमे पुलिस नें डकैती में चार्ज शीट दाखिल की थी| मामलों में फरार डब्बन के खिलाफ कन्नौज कोर्ट नें 6 सितंबर को कुर्की आदेश जारी किया था| जिसके बाद पुलिस नें रविवार को कुर्की की कार्यवाही कर दी|