सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का भाजयुमों नें फूंका पुतला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा मुखिया के मठाधीश व माफिया पर दिये गये विवादित बयान पर भाजयुमों नें पूतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया है| अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की| देखें वीडियो

भाजयुमों मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित के नेतृत्व में फतेहगढ़ चौराहे पर भाजपा पदाधिकारी एकत्रित हुए| जहाँ उन्होंने विवादित वयान देनें पर अखिलेश यादव का पुतला फूंक दिया| अखिलेश यादव को सनातन विरोधी बताया| भाजयुमों नेताओं नें कहा अखिलेश को माफियाओं के बारे में ज्यादा अनुभव है| खुद माफिया होकर संत समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी निंदनीय है| इस दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय नेता शशांक शेखर मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री शिवम दुबे, अमन परिहार, मयंक गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, सुमित कटियार, विनीत मिश्रा, शिवम कुमार, मुन्ना, अमन अवस्थी आदि रहे|