सपा नेता हिष्ट्रीशीटर चन्नू-जग्गू के ससुर सहित 7 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) समाजवादी पार्टी नेता व हिष्ट्रीशीटर चन्नू व जग्गू यादव के ससुर सहित 7 के खिलाफ दलित की भूमि पर कब्जा करनें का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें मामले की तहकीकात शुरू कर दी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला रविदास नगर निवासी अरूण कुमार पुत्र राजकुमार नें एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे कहा है कि उनकी पैत्रक सम्पत्ति रमेश चन्द्र यादव व सुरेश चन्द्र यादव पुत्र रमेन्द्र यादव नें फर्जीबाड़ा करके अपने नाम दर्ज कर ली| रमेश व सुरेश के चन्नू व जग्गू सगे दामाद हैं| दोनों पर गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत है, एक जग्गू जेल में तथा चन्नू पर 25000 हजार का इनाम शासन द्वारा चल रहा है| 8 अगस्त 2023 को समय लगभग सुबह 07 बजे रमेश चन्द्र यादव, सुरेश चन्द्र यादव, रजत पुत्र सुरेश चन्द्र व तीन अज्ञात व्यक्ति हाथों में धारदार हथियार व लाठी डण्डे लेकर घर आ रहे थे, अरुण मुख्य मार्ग पर खड़ा था तब यह लोग जातिसूचक गालिया देते मारपीट शुरू कर दी। अरुण जाटव अपनी जान बचाकर अपने घर की ओर भागा और घर में घुस गया, यह सभी लोग उसके घर में घुस गये। अरुण ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। जब अरुण पत्नी शालू आई सभी लोगों ने उसके साथ भी अभद्रता की| मामले में रमेश चन्द्र यादव, सुरेश चन्द्र यादव, सुरेश के पुत्र रजत, अज्ञात लेखपाल व तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, एससी/एसटी एक्ट, सहित एक दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है|
घटना के एक साल बाद दर्ज हुआ केस
पीड़ित के अनुसार 8 अगस्त 2023 को घटना को आरोपियों नें अंजाम दिया| लेकिन एफआईआर बीती 4 सितंबर 2024 की रात को पंजीकृत की गयी| जाँच सीओ अरुण कुमार को दी गयी है|