अराजकता फैलाने में सपा के लोगों का हाथ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत को निर्वाचन सम्बन्धित नोटिस हाईकोर्ट से मिला है| जिसमे याचिका सपा प्रत्याशी डा. नबल किशोर ने दायर की थी | इसी विषय पर प्रेस से सांसद मुकेश राजपूत नें बात की| उन्होंने कहा की अराजकता फैलाने का काम सपा के लोगों क हाथ होता है| उन्होंने चुनाव में कोई अराजकता नही फैलाती| वह न्यायालय को नोटिस का जबाब तय तिथि पर देंगे | देखें वीडियो https://youtu.be/gkFKbKJ6P8A?si=MS1mMgxMSP918Or9
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि यदि उन्होंने चुनाव में धांधली की होती तो 2672 मतों से नही जीतते कम से कम ढाई लाख से जीतते| सपा ने चुनाव में धन का दुरुपयोग किया गया | जनता में झूठ परोसा गया| उन्होंने कहा की पीडीए सपा के साथ ही नही उनके साथ ही है| सपा व कांग्रेस नें लोगों को गुमराह किया| लालच देकर वोट लिया| इस बार 4 लाख 90 हजार मत मिले| इस चुनाव में लगभग 70 लाख मत बीजेपी के कम हुए | सपा ने झूठ बोलकर अपने वोट बढ़ा लिये| लेकिन जनता आज हकीकत जान गयी है| आगामी चुनाव में इसका खामियाजा सपा और विरोधी दलों को भुगतना होगा|
इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल राजपूत आदि रहे |